Advance test –– 2

Hello दोस्तो greatspokenenglish में आपका स्वागत हैं । हमने tense के बाद जो भी lesson पढ़ा हैं उन सभी को हम एक exercise के माध्यम से revise करेंगे तो चलिए शुरू करते हैं। इसे बनाने से पहले एक बार आप जरूर revise कर ले।

                                Exercise
उसे पीटा गया। पेड़ लगाए जाएंगे। तुम्हें बुलाया जाएगा । मेरे घर में बिल्ली है । राम पढ़ता है ना ।मैैंने राम से कहा था कि वह बाजार ना जाए । तुम्हें यहाँ आना चाहिए । आज एक मीटिंग बुलाई गई है। वर्षा होने वाली है। 4:30 बजे है । 10:00 बजने वाले हैं। इस देश में लगभग 200 करोड़ जनसंख्या है। वह नहीं चल पाएगा। सीता नहीं आ सकती है। क्या मुझे बता सकते हो कि राम का घर कहां है। मैं उसे नहीं समझा सकता हूँ। अब तुम यहाँ आ सकते हो। हमें गरीबों को सलाह देनी चाहिए । मेहनत करो कहीं ऐसा ना हो कि फेल हो जाओ। कोई भी इंसान झूठ बोल सकता है। हम मेहनत करते हैं ताकि पास हो सकें। वह रोज यहाँ आया करती थी। काश मैं तुम्हारी जगह होता ! भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। तुम्हें घबराने की जरुरत नहीं है। उसकी यहाँ आने की हिम्मत कैसे हुई ? बच्चों को बड़ों का कहना मानना चाहिए। तुम्हे जाना चाहिए। तुम्हे जरूर जाना चाहिए। तुम्हे जाना नहीं चाहिए था। एक जज को ईमानदार होना चाहिए। वह इस समय घर पर होना चाहिए। उसे इस समय घर पर ही होना चाहिए। मैं कल दिल्ली जाऊँगा। मैं कल दिल्ली जरूर जाऊंगा। वह तुम्हे जरूर मार डालेगा।

40 –– Narration

hello दोस्तो greatspokenenglish में आपका स्वागत हैं आज हम एक बहुत important पाठ Narration के बारे में जानेंगे तो चलिये सिखाते हैं।


Direct Narration के दो भाग होते है - Reporting Verb तथा Reported Part या Reported Speech.


i) Reporting Verb - Reporting Part मे वक्ता बात को जिस Finite Verb से आरम्भ करता है उसे Reporting Verb कहते हैं । इसको Invented Commas से बाहर लिखा जाता है । 

ii) Reported Speech - जो कुछ वक्ता द्वारा कहा जाता है उसे Reported Part या Reported Speech कहते हैं। इसे Inverted Commas के अंदर लिखा जाता है । जैसे -

Reported Verb    Reported Speech

Ram said            "Will you give me your pen?" 


Direct Speech के मुख्य बिन्दु :

1. Direct Speech मे वक्ता के कथन को Inverted Commas के अंदर रखा जाता है । 
2. Reporting Verb के पश्चात् comma(,) का प्रयोग होता है । 
3. Invered commas के अन्दर के भाग का प्रथम अक्षर Capital letter से लिखा जाता है । 

Direct से Indirect मे बदलने के सामान्य नियम :
Rule - 1
सबसे पहले Reporting Verb को देखें । यदि यह 'Say, Says, Will Say or said' है तो Indirect Speech में भी 'Say, Says, Will Say or said' रहेंगे । यदि Reporting Verb के साथ 'to' लगा हो तो Indirect Speech में यह इस प्रकार बदलता है।

(i) Say to - Tell (ii) Says to - Tells (iii) Will say to - Will tell (iv) Said to - Told

जब Reporting Verb के साथ 'to' लगता है तो वहां Object अवश्य होगा और Indirect Speech में 'tell या Told' के बाद Object अवश्य आयेगा ।

Reported Verb के Tense को देखें । यदि Reported Verb का Tense Past Tense हो तो Reported Speech के सारे Tense इस नियम से बदलते है।

Direct Speech                         Indirect Speech
Simple Present                      Simple Past
Present Indefinite                  Past Indefinite
Present Continuous              Past Continuous
Present Perfect                      Past Perfect
Present P. Continuous          Past P. Continuous
Past Indefinite                       Past Perfect
Past Continuous                   Past P. Continuous
Past Perfect                           No change of Tense
Past Perfect Continuous      No change of Tense
Will/Shall in Future Tense    Would / Should          Can                                          Could
May                                          Might
Could/Should/Would/Might      No Change

जब Reporting Verb, भूत काल (Past Tense) का हो तब निम्नलिखित Reported Speech के शब्दों को निम्नप्रकार से बदला जाता है:

Direct Speech                  Indirect Speech
Ago                                   Before
Hence                               Thence
Here                                  There
Hither                               Thither
Last night                        The previous night
Last week                        The previous week
Next week                        The following week
Now                                  Then
before yesterday             before the previous day
The last fortnight            The previous fortnight.
These                               Those
This                                   That
Thus                                  So
Today                               That day
Tomorrow                        The next day
Tonight                             That night
Yesterday                        The previous day

Rule - 2
जब Reporting Verb का Tense Present Tense या Future Tense हो तो Reported Speech के Tense में कोई परिवर्तन नही करते हैं ।  

यदि कोई सर्वकालिक सत्य, कहावत, आदतन क्रिया, एतिहासिक तथ्य, अपरिवर्तित तथ्य या काल्पनिक स्थिति Reported Speech में आये तब Reported Speech का Tense नही बदलता है चाहे Reported Verb भूत काल का हो ।

सभी simple tense में Comma (,) और Inverted Commas ("...") को हटा कर शब्द 'That' का प्रयोग दोनों भागो को जोड़ने में करते है ।

S = Subject                  1 = First Person
O = Object                    2 = Second Person
N = No Change           3 = Third Person

First Person               ( S )   Subject
Second Person         ( O )   Object
Third Person             ( N )   No Change

Direct Speech     -     Indirect Speech
now               -          then
here               -          there
here after     -          thereafter
this               -          that
these               -       those
ago               -          before
thus               -         so
to-day           -         that day
to-night    -              that night
last night    -           the previous night
yesterday    -          the day before
tomorrow    -          the next day
last week    -          the week before
next week    -         the week after
last month    -        the month before
next month    -       a month after
hither               -      thither
hence               -     thence 

नादिन ने कहा, "मैं ठीक हूं।"
Nadin said, "I am fine.'
नादिन ने कहा कि वह ठीक था।
Nadin said that he was fine.
उसने कहा, "मैं जाना चाहता हूं।"
He said, "I want to go."
उसने कहा कि वह जाना चाहता था
He said that he wanted to go.
उसने कहा, "मैं एक किताब पढ़ रहा हूं।"
He said, "I am reading a book."
उसने कहा कि वह एक किताब पढ़ रहा था।
He said that he was reading a book.
उसने कहा, "मैंने अपना एक पाठ सीखा है।"
He said, "I have learnt my a lesson."
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने सबक सीखा है।
He said that he had learnt his lesson.
उन्होंने कहा, "मैं अंग्रेजी सीखता रहा हूं।"
He said, "I have been learning English.”
उसने कहा कि वह अंग्रेजी सीखता रहा था।
He said that he had been learning English.
उन्होंने कहा, "घंटी बजने से पहले मैं स्कूल में गया था"
He said, "I had reached the school before the bell rang"
उन्होंने कहा कि घंटी बजने से पहले वह स्कूल तक पहुंचे थे
He said that he had reached the school before the bell rang.

Rule - 3
सभी प्रश्नवाचक वाक्यो में यदि Reporting Verb 'say/say to, says/says to, will say/will say to or said/said to' है तो Indirect Speech में इन्हे 'ask, asks, will ask or asked' से बदला जायेगा ।

सभी साधारण प्रश्नवाचक वाक्यो में Comma (,) और Inverted Commas ("...") को हटा कर शब्द 'If' or 'Whether' का प्रयोग दोनों भागो को जोड़ने में करते है ।

सभी प्रश्नात्मक वाक्यो को direct से indirect में बदलते समय, प्रश्नवाचक वाक्य को simple वाक्य में बनाया जाता है और प्रश्नवाचक चिन्ह (?) फुल स्टॉप (.) से बदल दिया जाता है ।  
सभी प्रश्नात्मक वाक्यो जहां 'Yes/No' उत्तर भी जुड़ा हो, को प्रत्यक्ष कथन से अप्रत्यक्ष कथन में बदलते समय, केवल 'Yes/No' के स्थान पर संक्षिप्त उत्तर भी लिखा जाता है । यदि उत्तर 'No' है तो उत्तर Negative form में होगा और यदि यह 'Yes' है तो उत्तर Assertive form में होगा ।  

1. वह कहती है, "क्या मैं सुन्दर दिख रही हूँ ?"   
She says, "Am I looking gorgeous?"
वह पूछती है की क्या वह सुन्दर लग रही है ।   
She asks whether she is looking gorgeous.
2. उसने कहा, "क्या मैं सुन्दर नही लग रहा हूँ ?"   
He said, "Am I not looking handsome?"
उसने पूछा की क्या वह सुन्दर नही लग रहा था ।   
He asked whether he was not looking handsome.

Rule - 4
Question sentence के पश्नवाचक वाक्यो में Comma (,) और Inverted Commas ("...") को हटा कर दोनों भागो को जोड़ने के लिये कोई भी शब्द नही लगाया जाता है । Question word का शब्द ही दोनों भागो को जोड़ने का कार्य करता है ।

इस नियम के अलावा, सारे नियम जो पहले वर्णित किए गए है, Question sentence के प्रश्नात्मक वाक्यो पर भी लागु होते है ।


1 .मंजुला ने पूनम से कहा, "तुम क्या चाहती हो ?"   
Manjula said to Poonam, "What do you want?"
मंजुला ने पूनम से पूछा कि क्या उसने चाहा ।   
Manjula asked Poonam what she wanted.
2. बॉस ने अपनी PA से कहा, "आज तुम उदास क्यों हो ?"   
Boss said to his PA, "Why are you sad today?"
बॉस ने अपनी PA से पूछा कि क्यों वह उस दिन उदास थी ।    Boss asked his PA why she was sad that day.

Rule - 5
Imperative वाक्य में अलग अलग भाव होते है - आदेश, प्रार्थना, सुझाव, सलाह इत्यादी । ऐसे वाक्यो को direct से indirect करने के लिये, Reporting Verb को देखें और Reporting Verb के भाव के अनुसार, 'Said To' को हटा कर शब्द जैसे Requested, Advised, Ordered, Commanded, Suggested, Warned, आदि से बदलते है ।

Imperative Sentence में Comma (,) और Inverted Commas ("...") को हटा कर दोनों भागो को जोड़ने के लिये 'To' शब्द लगाया जाता है ।  

नकारात्मक वाक्यो में 'Do Not' को हटा दिया जाता है और 'Not To' का प्रयोग Imperative Sentence के प्रत्यक्ष कथन को अप्रत्यक्ष कथन बनाने में किया जाता है ।

1. अध्यापक ने राज से कहा, "बेंच पर खड़े हो जाओ ।"   
The teacher said to Raj, "Stand up on the bench."
अध्यापक ने राज को आदेश दिया कि बेंच पर खड़ा हो जाये ।    The teacher ordered Raj to stand up on the bench.’
2. उसने अपने मित्र से कहा, "झूठ मत बोलो ।"   
She said to her friend, "Do not tell a lie."
उसने अपने मित्र को सलाह दी कि झूठ मत बोलें ।   
She advised her friend not to tell a lie.

Rule - 6
Imperative sentence की तरह, 'Let' से शुरू होने वाले वाक्यो में 'Let' से कई अर्थ निकलते है और Reporting Verb में 'Said To' को वाक्य के भाव के अनुसार निम्नप्रकार के शब्दों से बदला जाता है - Proposed, Suggested, Requested, Ordered, Wished, Told, etc ।

यदि 'Let' का अर्थ 'सुझाव, प्रस्ताव, इच्छा' है तो (1) 'Said To' को 'Proposed To / Suggested To / Wished To' से बदला जाता है, (2) 'Let' को 'Should' से बदला जाता है । 'Should' Pronoun के बाद आता है । और (3) वाक्य के दोनों भागो को जोड़ने के लिये 'That' शब्द लगाया जाता है ।

यदि 'Let' आज्ञा, आदेश के भाव को व्यक्त करें तो (1) 'Said To' को 'Requested To / Ordered To' से बदला जाता है, (2) 'Let' वाक्य में रह सकता है या 'Let' शब्द को 'Allow' से बदला जाता है और (3) वाक्य के दोनों भागों को जोड़ने के लिये 'To' शब्द लगाया जाता है ।

'Let' वाले वाक्य में यदि शर्त या कल्पना है तो (1) 'Said To' को 'Told To' से बदला जाता है, (2) 'Let' को 'Might' से बदला जाता है और (3) वाक्य के दोनों भागो को जोड़ने के लिये 'That' शब्द लगाया जाता है ।


1. अनुष्का ने ओमव से कहा, "आइये पिक्चरे देखने जाये ।"    Anushka said to Omav, "Let us go to see a movie."
अनुष्का ने ओमव को सुझाव दिया कि वे पिक्चरे देखने जाए ।    Anushka proposed to Omav that they should go to see a movie.
2. मंजुला ने मुझसे कहा, "आओ आज कैरम खेलें ।"   
Manjula said to me, "Let us play carrom today".
मंजुला ने प्रस्ताव रखा कि आओ आज कैरम खेलें ।   
Manjula proposed to me that we should play carrom that day.

Rule - 7
इच्छासूचक वाक्य में अभिवादन, प्रार्थना या इच्छा व्यक्त करता है । इसके अन्त में exclamation मार्क(!) आता है। इच्छासुचक वाक्यों का अप्रत्यक्ष कथन बनाने के लिये Reporting Verb के 'Said'
को Reporting Speech में आये 'इच्छासुकक शब्द' के अनुसार बदलते है । ऐसे शब्दों की एक सूची नीचे दी गई है ।

Optative words             In place of 'Said'
Good Morning!             Wished
Good Evening!              Wished
Good Afternoon!          Wished
Good Night!                  Bade
Good Bye!                     Bade
Farewell!                       Bade
Would that…!               Wished
O that…!                        Wished
O for…!                          Wished
May/May God             Prayed
If…were                        Wished …Would

1. उसने कहा, "नमस्ते (सुबह की) मम्मी!"   
He said, "Good morning, Mom!"
उसने अपनी मम्मी से (सुबह की) नमस्ते की ।   
He wished his Mom good morning.
2. सचिन ने कहा, " नमस्ते (शाम की) श्रीमान!"   
Sachin said, "Good evening, Sir!"
सचिन ने श्रीमान को नमस्ते (शाम की) की ।   
Sachin respectfully wished the sir good evening.

Rule - 8
Exclamatory वाक्यो का indirect में बनाने के लिये Reporting Verb के 'Said' को Reporting Speech में आये 'भावसूचक शब्द' के अनुसार बदलते है । ऐसे शब्दों की एक सूची नीचे दी गई है ।

Direct                                      Indirect
Wow! - प्रसन्नता                        Exclaimed with joy
What! - हैरानी                          Exclaimed with surprise
Well done! - प्रशंसा करना        Exclaimed with applause
Sorry! - अफसोस                     Exclaimed with regret
Pooh! - घृणा                           Exclaimed with contempt
Oh! - हैरानी                              Exclaimed with sorrow
Nonsense! - घृणा                  Exclaimed with contempt
Hurrah! - प्रसन्नता                    Exclaimed with joy
How! - हैरानी                          Exclaimed with surprise
Ha! - प्रसन्नता                          Exclaimed with joy
Good God! - हैरानी                Exclaimed with surprise
Bravo! - वाह वाह, प्रशंसा करना          Applauded
Alas! - शोक                            Exclaimed with sorrow
Aha! - प्रसन्नता                         Exclaimed with joy
Ah! - शोक                               Exclaimed with grief

एक ही शब्द 'दुख' या 'खुशी' दर्शा सकता है । शब्द का सही भाव वाक्य से समझना है ।

यदि वाक्य में कोई इच्छा या कामना हो (यदि मैं...होता) तो 'Said' के स्थान पर 'Wished' का प्रयोग किया जाता है ।
Reporting Speech के शब्द 'What' और 'How' को 'Very' या 'Great' शब्द से बदला जाता है । 'Very' Adjective से पहले और 'Great' Noun से पहले आता है ।
Rule no. 3

Exclamatory Sentence में Comma (,) और Inverted Commas ("...") को हटा कर दोनों भागो को जोड़ने के लिये 'That' शब्द का प्रयोग होता है ।

1. गौरव ने कहा, "अहा! हमने मैच जीत लिया है" ।   
Gaurav said, "Hurrah! We have won the match."
गौरव खुशी से चिल्लाया की उन्होने मैच जीत लिया था ।   
Gaurav exclaimed with joy that they had won the match.
2. उसने शिमला में कहा, "वाह! कितना अच्छा मौसम है ।"   
She said in Shimla, "Wow! What a pleasant weather it is."
वह शिमला में खुशी से चिल्लाई की मौसम बहुत अच्छा था ।    She exclaimed with joy in Shimla that it was a very pleasant weather.
3. दर्शकों ने कहा, "अहा! बड़ा मनमोहक गोल है" ।   
The spectators said, "Bravo! A classical goal."
दर्शकों ने कह कर तारीफ की कि बड़ा मनमोहक गोल था ।    
The spectators applauded him saying that it was a classical goal.
4. उसने कहा, "ओह! मैने अपना मोबाइल खो दिया ।"   
She said, "Oh! I lost my mobile."
उसने दुख के साथ कहा कि उसने अपना मोबाइल खो दिया था ।    She exclaimed with sorrow that she had lost her mobile.

Rule - 9
कुछ वाक्यों में भाव बहुत महत्वपूर्ण होता है । उनको प्रत्यक्ष कथन से अप्रत्यक्ष कथन में बदलते समय, उसी भाव के शब्द को 'said to' के स्थान पर इस्तेमाल किया जाता है

1. गुप्ता जी ने अव्यन से कहा, "ईश्वर तुम्हें लम्बी आयु प्रदान करें !"    
Gupta jee said to Avyan, "May God bless you with long life!"
गुप्ता जी ने प्रार्थना की की ईश्वर अव्यन को लंबी आयु प्रदान करें Gupta jee prayed that God might bless Avyan with long life.
2. उसने पूनम से कहा, भगवान तुम्हें बेटे का आशीर्वाद दे!"   
She said to Poonam, "May God bless you with a son!"
उसने प्रार्थना की कि भगवान पूनम को बेटा हो ।   
She prayed that God might bless Poonam with a son.

39 –– Voice

hello दोस्तो greatspokenenglish में आपका स्वागत हैं आज हम voice ( वाच्य )के बारे में जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं। चूँकि हम english spoken सिख रहे हैं इसलिए जो हिंदी वाक्य voice में रहता हैं उसे हम translate करने की लिए सीखेंगे । उसके बाद हम grammar के अनुसार voice को change करने सीखेंगे।

voice दो प्रकार के होते हैं
1) Active voice - जो भी वाक्य tense और Modal  में होते हैं वे सभी Active voice होते हैं। जैसे
राम आम खाता हैं।
तुम बाजार जा सकते हो।
वह नही पढ़ेगा।
वह खेल रहा है।

note - tense और Modal हम पढ़ चुके है इस लिए हम सिर्फ यहाँ Passive voice के बारे में जानेंगे।

2) Passive voice - जब किसी वाक्य के अंत मे ( आ जा, ये जा, ई जा, के जा + tense और modal ) का पहचान हो तो ऐसे वाक्य Passive में होते हैं और इन्हें बनाने के लिए कुछ नियम होता है। जैसे
( राम को पढ़ाया जाता हैं। ) आप यहाँ देख सकते है कि इस वाक्य के अंत मे या जा है और साथ में present indefinite tense का पहचान है जो ता है ,ती है ,ते हैं होते हैं अब ध्यान देने वाली बात यह है कि इसका अंग्रेजी अनुवाद कैसे करेंगे तो ध्यान दे अगर किसी passive का हिंदी वाक्य किसी भी tense में हो जैसे यह वाक्य present indefinite tense में है तो हम इसे present continuous tense में बनाएंगे लेकिन हम सिर्फ H.V को ही चेंज करेंगे और passive में हमेेशा v3 का प्रयोग होगा । और के द्वारा रहने पर by का प्रयोग होगा। जैसे-

                   Use of H.V without tense
am, is , are + to be
was, were +  to be
will be , shall be +
have , has + to be
had + to be
will have , shall be + to be

                            Present tense
1- Present indefinite tense am , is , are
2 - present continuous tense + being
3 - present perfect tense – have been / has been
4 - present perfect continuous tense + being

                              Past tense
1- Past indefinite tense – was , were
2 - past continuous tense + being
3 - past perfect tense – had been
4 - past perfect continuous tense + being

                             Future tense
1 - future indefinite tense – will be , shall be
2 - future continuous tense + being
3 - present perfect tense – will have been , shall have been
4 - present perfect continuous tense + being

                           Modal in passive
can + be
could + be
may + be
might + be
must + be
should + be
would + be
could have + been
should have + been
would have + been

       अब हम कुछ उदाहरण लेकर बनायेगे ताकि हम अच्छी तरह समझ सके।

1. राम को पढ़ाया जाता है।
Ram is taught.
2. मुझे मोहन के द्वारा पीटा जाता है।
I am beaten by Mohan.
3. राम को पीटा जा रहा है।
Ram is being beaten.
4. हमे आम खिलाया जा रहा है।
We are being fed mango.
5. उसे दूध पिलाया गया है।
She is fed milk.
6. मोहन को पीटा गया है।
Mohan has been beaten.
7. उसे 2 दिनों से पढ़ाया जा रहा है।
He has been being taught for 2 days.
8. राम को इंग्लिश में होमवर्क दिया गया।
Ram was given homework in English.
9. भगवान श्री राम को वनवास भेजा जा रहा था।
Lord Sri Ram was being sent to exile.
10. उसे पार्टी में बुलाया जाएगा।
He will be called in the party.
11. तुम्हें बोलने का मौका दिया जाएगा।
You will be given a chance to speak
12. भोजन बनाया जाता है।
Food is made.
13. सर को गिरफ्तार किया जाता है।
Sir is arrested.
14. गाड़ी भेजी जा चुकी है।
The car has been sent.
15. कपड़े धोये जा रहे हैं।
The clothes are being washed.
16. लड़के पढ़ाये जा सकते थे।
The boys could be taught
17. पुस्तक छापी जा सकती है।
The book can be printed.
18. पेड़ लगाए जा सकते थे।
The trees could be planted.
19. युद्ध जीता जाना चाहिए।
The war must be won.
20. हमें पढ़ाया जाना चाहिए।
We should be taught

                             Grammar
Rule 1 : Active से Passive बनाते समय object को subject और subject को object के स्थान पर ले आते हैं तथा object के पहले प्रायः by लगा देते हैं । जैसे -
Active : Kumar writes a letter.
Passive : A letter is written by Kumar.
First Sentence में Kumar, subject है और letter, object है लेकिन दूसरे वाक्य में letter को subject तथा Kumar को 'by' preposition का object बना दिया है ।

Rule 2 : दिए हुए verb, का Past Participle बनाकर उसके पहले उसी Tense का verb 'to be' (am, is, are, was, were, be, been, being) का रूप लगा दिया जाता है , जैसा की निम्न तालिका में दिया गया है : 

1. Active : They believe me.
Passive : I am believed by them.
2. Active : He is praising me.
Passive : I am being praised by him.
3. Active : She gave me a book.
Passive : I was given a book by her.
                           Or
                 A book was given me by her.
                           Or
                 A book was given to me by her.
4. Active : He will help you.
Passive : You will be helped by him.


Note 1 : Present Perfect Continuous, Past Perfect Continuous, Future Perfect Continuous तथा Future Continuous की passive voice नहीं बनती है ।

Note 2 : केवल Transitive Verbs की ही passive voice बन सकती है Intransitive Verbs की नहीं । Intransitive verbs का object न होने से passive voice नहीं बनती है ।

Note 3 : कुछ verbs के बाद passive voice में 'by' preposition के स्थान पर अन्य prepositions का प्रयोग होता है । जैसे -
(a) Surprised, astonished, disappointed, distressed, displeased तथा alarmed के बाद passive voice में 'at' का प्रयोग होता है । जैसे -


1. Active : Your intelligence surprised me.
Passive : I was surprised at your intelligence.
2. Active : His success astonished us.
Passive : We were astonished at his success.
3. Active : His defeat distressed me.
Passive : I was distressed at his defeat.
4. Active : This news alarmed his father.
Passive : His father was alarmed at this news.

(b) Known तथा obliged के बाद 'passive voice' में 'to' का प्रयोग होता है । जैसे -

1. Active : Everybody knows Gandhiji.
Passive : Gandhiji is known to everybody.
2. Active : He will oblige me.
Passive : I shall be obliged to him.

(c) Pleased, satisfied, disgusted, charmed, thronged तथा lined के बाद'passive voice' में 'with' का प्रयोग होता है । जैसे -

1. Active : My behaviour pleased him.
Passive : He was pleased with my behaviour.
2. Active :Your work satisfies the officers.
Passive : The officers are satisfied with your work.
3. Active : Her sweet song charmed the listeners. 
Passive : The listeners were charmed with her sweet song.
4. Active :The passenger lined the booking window.
Passive : The booking window was lined with the passengers.

(d) Contained तथा interested के बाद 'passive voice' में 'in' का प्रयोग होता है । जैसे -
1. Active :This box contains many beautiful things.
Passive : Many beautiful things are contained in this box.
2. Active :This book interests me.
Passive : I am interested in this book.

Note 4 : कुछ Intransitive verbs के साथprepositions का प्रयोग होता है ।Prepositions के साथ मिलकर ये verbs Transitive verbs का काम करती है ।Passive voice में preposition verb के साथ रहता है । जैसे -

1. Active : The girls laughed at me.
Passive : I was laughed at by the girls.
2. Active : He looks after my children.
Passive : My children are looked after by him.

Note 5 : जिन Verbs के दो objects होते है , Passive voice में बदलते समय उनमे से कोई एक subject हो जाता है तथा दूसरा अपने ही स्थान पर object बना रहता है । जैसे - 
1. Active : I taught him English.
Passive : He was taught English by me.
                       Or
                 English was taught to him by me.
                       Or
                 English was taught him by me.
  
Note 6 : कभी-कभी Passive voice में काम करने वाले doer का प्रयोग नहीं होता, क्योकि वह important नहीं होता । जैसे - 
1. Active : Someone has stolen my pen.
Passive : My pen has been stolen.
2. Active : People speak English all over the world.
Passive : English is spoken all over the world.

42 –– Conjunction

Hello दोस्तो greatspokenenglish में आपका स्वागत हैं आज हम conjunction के बारे में पढ़ेंगे।           Conjunction वह  word होता है जो दो ...