1 –– How to prepare spoken english

SPOKEN ENGLISH 

Hello दोस्तो Greatspokenenglish में आपका स्वागत है। यह blog मैने उनके लिए बनाया हैं जो english और spoken सीखना चाहते हैं आज हम अपनी सबसे बड़ी problem की बात करेंगे जो है english बोलना ।

         English बोलना हमारी problem नही बल्कि हिचकिचाहट हमारी सबसे बड़ी problem हैं। अगर ये हमारे अंदर से निकल जाए तो हम english बोलना यूँ सिख जायेगें। दोस्तो मैं guarantee देता हूँ कि इस blog से आप पूरा english सिख सकते हैं। बस थोड़ा मेहनत कीजिए और देखिए कि क्या होता हैं।

        जैसे हमारे हाँथ में पांच आंगुलिया होती हैं और हम उन पांच आंगुलिया के बिना कुछ नही करते हैं उसी तरह spoken के लिए पांच चीजे जो आपको चाहिए वो ये हैं।

     1- VOCABULARY - आपके पास ज्यादा शब्द होने चाहिए। आप words का उनकी जगह पर use करते रहे क्योकि बिना words हम बात नही कर सकते है।
     2- GRAMMAR - इसमे आपकी थोड़ी बहुत अच्छी पकड़ होनी चाहिए। आपको पूरा grammar सीखने की जरूरत नही है।
     3- FULANCY - हमेेशा बिना हिचकिचाहट के बोले। और मत सोचे कि आप गलत बोल रहे हैं बस बोलते रहे धीरे - धेरे आप रास्ते पर आ जाएंगे।
     4- ENVIRONMENT - अपने आस -पास english का माहौल बनाये। कुछ दोस्तों या पड़ोसियों के group बनाये और time - time पर english बोलते रहे।
     5- PRACTICE - हमेेशा बोलते रहने का practice करते रहें। और आप किसी ऐसे को mentor बना ले जिससे आप हमेशा english में बात कर सके।

      अगर ये पांचों चीज आपके पास हो तो आप आराम से english बोलना सिख जाएंगे। अधिकतर  ऐसा  होता है  कि लोग  बड़े  जोशो -जूनून  के  साथ  English सीखना  शुरू करते  हैं. वो  ज्यादातर  चीजें  करते  हैं  जो  मैंने  ऊपर बतायीं, पर  दिक्कत  ये  आती  है  कि  हर  कोई  अपनी comfort zone में  जाना  चाहता  है. आपकी  comfort zone Hindi है  इसलिए  आपको  कुछ  दिनों  बाद  दुबारा वो  अपनी  तरफ  खींचेगी  और  ऊपर  से  आपका  माहौल भी  उसी  को  support करेगा. इसलिए  आपको  यहाँ  पर थोड़ी  हिम्मत  दिखानी  होगी, अपना  interest अपना enthusiasm बनाये  रखना  होगा.  इसके  लिए  आप English से  related अपनी  activities में  थोडा innovation डालिए. For example : यदि  आप रोज़-रोज़  serious topics पर  conversation करने से ऊब गए  हों  तो  कोई  abstract topic, या  फ़िल्मी   मसाले पर  बात  करें,  कोई इंग्लिश मूवी देखने चले जाएँ, या फिर कुछ और करें जो आपके दिमाग में आये. आप  एक -दो दिन  का  break भी  ले  सकते  हैं, और  नए  जोश  के साथ फिर  से  अपने  mission पर  लग  सकते  हैं. पर कुछ  ना कुछ  कर  के  अपना  interest बनाये  रखें. वरना  आपका सारा  effort waste चला  जायेगा. आज के लिए बस इतना ही अब कल से हम अपना class शुरू करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

42 –– Conjunction

Hello दोस्तो greatspokenenglish में आपका स्वागत हैं आज हम conjunction के बारे में पढ़ेंगे।           Conjunction वह  word होता है जो दो ...